बूंदी के बांदीकुई में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले ही युवक ने दुष्कर्म किया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोपी की उम्र 32 साल है। वारदात की सूचना मिलने पर बासवा पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस पीड़ित महिला को गंभीर हालत में बांदीकुई अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से हालत खराब होने पर उसे दौसा रेफर कर दिया। 

वारदात के समय महिला का पति पशुओं को चराने के लिए बाहर गया था। वहीं बहू बाजरा काटने गई थी। पीड़िता के पति ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि युवक शराब के नशे में धुत था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस देर रात तक युवक को पकड़ने में जुटी रही।