हरियाणा  | के अंबाला जिले के गांव मंगलोर के साथ लगती बेगना नदी के किनारे जंगल में लगभग 232 पुराने बम शैल  का जखीर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई | सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शहजादपुर राजेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे | इसी के साथ उच्चाधिकारियों और बम निरोधक दस्ते  को सूचना दी गई | बम निरोधक दस्ते ने मौक पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की | वन विभाग के रखवाले हरकिरत ने शुक्रवार को जंगल में पड़े प्लास्टिक के कट्टों से ढके मोटे-मोट लोहे के पुराने टुकड़ों को देखा | इसकी सूचना उसने अपने अधिकारियों को दी |

इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उन्हें बम होने का संदेह हुआ | इस पर थाना प्रभारी शहजादपुर राजेश कुमार ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी | इसी के साथ बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया | सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा | जांच करने पर प्रथमदृष्टया ये पुराने जंग लगे हुए बम बैल बताए जा रहे हैं | ये प्लास्टिक के पुराने थैलों के नीचे रखे थे | इनमें से कुछ बाहर निकल गए थे |