दिल्ली में 16 साल की लड़की ने एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से महिला बुरी तरह घायल हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के नाबालिग बेटे ने लड़की के साथ 2021 में दुष्कर्म किया था। इसी के चलते उसने महिला को गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि भजनपुरा इलाके में शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। 50 साल की महिला किराने की दुकान चलाती है। लड़की उनकी दुकान पर आई और उन पर गोली चला दी। घटना की जानकारी मिलते ही लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पीड़िता ने की थी नाबालिग के खिलाफ FIR दर्ज
महिला के बेटे ने 2021 में लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने उस वक्त नाबालिग लड़के के खिलाफ FIR भी दर्ज की थी। पुलिस ने कथित तौर पर नाबालिग लड़के के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और (POCSO) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।