नई दिल्ली । फेज- 2 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ककराला पुस्ता में हरनंदी में नहाने गए दो बच्चे डूब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को गोताखोरी की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ककराला पुश्ता के रहने वाले आठ वर्षीय आशीष कुमार और 11 वर्षीय अभिषेक शनिवार सुबह नहाने के लिए हरनंदी गए थे। उसी दौरान वहां पर कई लोग मौजूद थे। दोनों अपने कपड़े उतारकर नदी में नहाने के लिए उतरे और गहरे बहाव में चले गए। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। आशीष कुमार और अभिषेक के परिवार वाले नौकरी करते हैं। वह सुबह नौकरी के लिए घर से निकले थे। इस दौरान पीछे से दोनों बच्चे नदी में नहाने के लिए निकल गए।  कुछ लोगों का कहना है कि ये बच्चे पहले नदी में नहाने के लिए गए थे। एक बच्चा मूल रूप से बुलंदशहर और दूसरा बदायूं का रहने वाला है। इनका परिवार वाले नौकरी के लिए नोएडा आया था। घटना में दोनों परिवार में कोहराम मचा।