गाड़ी की पिछली सीट में बॉक्स बनाकर गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने लोनी कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली के जाफराबाद में सप्लाई करते थे, जानकारी के अनुसार, आरोपी आबिद और नौशाद ओडिशा से चलकर दो राज्यों को पार करते हुए लोनी पहुंचे थे। लोनी से वह गांजे को दिल्ली जाफराबाद में ले जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी में बने बॉक्स से पुलिस ने 30 किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये से अधिक है। दोनों आरोपी करीब छह माह से गंजे की सप्लाई कर रहे थे।