स्पेशल सेल नॉर्दर्न रेंज की टीम ने दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार कर एक अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम परमजीत सिंह और राज कुमार हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 56.055 किलो अफीम बरामद की गई है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है।