कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

आधा कप चने का सत्तू
10 पुदीना के पत्ते
2 चम्मच नींबू का रस
आधा चम्मच भुना जीरा
स्वादानुसार काला नमक
स्वादानुसार सफेद नमक

विधि :

- सबसे पहले सत्तू को ठंडे पानी में डाल कर घोल लें। ध्यान रखें घोल बनाते समय इसमें गुठलियां न पड़े।

- अब एक कप पानी और मिलाकर इसमें काला नमक, सादा नमक, पुदीना की पत्तियां, नींबू का रस और भुना जीरा पाउडर डालें।

- बस तैयार है सत्तू का स्वादिष्य नमकीन शरबत।

- अब इसे शरबत को ग्लास में डालें और इसे ज्यादा ठंडा करने के लिए 3-4 बर्फ के टुकड़े भी मिला सकते हैं।

- अब इस शरबत को ठंडा-ठंडा सर्व करें। गर्मियों में इसके सेवन से कई समस्याओं से बचा जा सकते हैं।