हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए विशेष देखभाल की जरूरत होती है। कई लोग अपनी त्वचा की देखभाल सही तरीके से नहीं करते हैं, जिससे स्किन संबंधित समस्या जैसे मुंहासे, डार्क सर्कल से परेशान रहते हैं। हालांकि त्वचा संबंधी समस्या से बचने के लिए लोग कई तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। हेल्दी स्किन के लिए रोजाना रात में चेहरे पर नाइट क्रीम अप्लाई करते हैं। चाहें तो आप घर पर भी नाइट क्रीम बना सकते हैं, यह पूरी तरह नेचुरल होगा और आपके स्किन के लिए बेहद फायदेमंद।

सेब से बनाएं नाइट क्रीम

इस क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले सेब के छिलके को पीस लें। जैतून का तेल थोड़ी देर तक पका लें। सेब के छिलके के पेस्ट में गुलाब जल और पके हुए ऑलिव ऑयल मिलाएं। तैयार है सेब का नाइट क्रीम।

बादाम से बनाएं नाइट क्रीम

अगर आपका ड्राई स्किन है, तो बादाम का नाइट क्रीम बेहतर ऑप्शन है। इस क्रीम को बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच गुलाब जल, एक चम्मच शहद और एक चम्मच बादाम का तेल लें। इसे अच्छी तरह मिला लें, इस मिश्रण को किसी साफ डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं।

पपीते से बनाएं नाइट क्रीम

इसके लिए आपको चाहिए, पका पपीता, टी ट्री एसेंशियल ऑयल और ग्लिसरीन। सबसे पहले पपीते को टुकड़ों में कर लें, फिर इससे ब्लेंडर में पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें मिलाएं. अब इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन, टी ट्री एसेंशियल ऑयल की 4-5 बूंदें मिलाएं। इसे अच्छी तरह फेंट लें, इसे 1-2 हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं।

संतरे से बनाएं नाइट क्रीम

इस क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले संतरे के छिलके को सूखा लें, और इसका पाउडर बना लें। इसमें ग्लिसरीन और पेट्रोलियम जेली मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, इसे किसी साफ-सुथरे डिब्बे में स्टोर कर लें।