शहर के नजदीकी गांव हालुवास में मामूली कहासुनी में भाई ने बहन की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपित भाई ने स्वयं ही सदर थाना में पहुंचकर सरेंडर किया। विवाद का कारण बहन द्वारा एक साल के भतीजे को लात मारना बताया जा रहा है जबकि दोनों भाई-बहन में जमीनी विवाद भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मृतका के एक परिजन पूर्व सरपंच की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला शुक्रवार सुबह करीब साढे़ 10 बजे का है। पुलिस को दी शिकायत हालुवास वासी पूर्व सरपंच हरीश कुमार ने बताया कि नवीन मेरे परिवार में ही है और नजदीक ही उनका मकान है। 26 मई की सुबह करीब 10:40 बजे नवीन की पत्नी संगीता घर आई और बताया कि नवीन और उसकी बहन नीतू में झगड़ा हो रहा हैं। जब संगीता से झगडे़ का कारण पूछा तो बताया कि बताया कि नवीन का एक वर्षीय लड़का लाडू अपनी बुआ नीतू के पीछे-पीछे घूम रहा था। इसी बात पर नीतू ने लात मारी। इसी बात पर दोनो भाई-बहन का झगडा हो गया और नवीन ने नीतू को चोटे मारनी शुरु कर दी।

सूचना के बाद जब वे घर पहुंचे तो ताला लगा था। ताला तोड़कर घर मे प्रवेश किया तो देखा कि नीतू सोफा पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। जब उसे हिलाकर देखा तो वह मृत थी। मामले में सदर थाना से एसआई ने बताया कि महिला नीतू की पीट-पिटकर हत्या की गई है। उसके भाई नवीन पर ही हत्या के आरोप लगे है। पूर्व सरपंच हरीश के बयान पर नवीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।