हर लड़की को हाई हील्स पहनना काफी पसंद होता है। इसे पहनने से ना सिर्फ लड़कियों में आत्म विश्वास आता है बल्कि वो फैशनेबल भी लगती हैं। लड़की की हाइट चाहे कितनी भी हो, पर उन्हें हील्स पहनना काफी अच्छा लगता है। भले ही कोई लड़की कितनी भी स्टाइलिश हो, पर उन्हें हील्स पहनने में परेशानी जरूर होती है। हील्स पहनने से पैरों में दर्द होने लगता है। वहीं अगर आप अपने शरीर के हिसाब से हील्स नहीं पहनेगीं तो ये परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।

लड़कियों को हाई हील्स पहनने की आदत नहीं होती है, क्योंकि वो रोजाना हील्स नहीं पहनतीं। ऐसे में किसी खास ओकेजन पर हाई हील्स पहनने के चलते उनके पैरों में दर्द और खिंचाव होने लगता है। जिसकी वजह से ही लड़कियां काफी असहज महसूस करने लगती हैं और हाई हील्स पहनने से कतराना शुरू कर देती हैं। इसी के चलते आज हम आपको हील्स पहनने के कुछ खास टिप्स बताएंगे, जिनको फॉलो करके आप आसानी से हील्स पहन सकती हैं।

हील्स के साइज का रखें ध्यान

हील्स खरीदते वक्त इसके साइज का ध्यान जरूर रखें। अगर ये ढीली होगी तो बार-बार पैर मुड़ने लगेगा। वहीं अगर हील्स टाइट हुुईं तो आप खुद ही असहज रहेंगी।

पहले से करें प्रैक्टिस

अगर आप कार्यक्रम के पहले से ही हील्स पहनने की प्रैक्टिस करेंगी तो आपको इसकी आदत हो जाएगी। अगर हील्स पहनने से आपके पैरों में दर्द होता है तो पैरों की सिकाई जरूर करें।

ब्लॉक हील्स से करें शुरूआत

अगर आपने अभी तक कभी हील्स नहीं पहनी हैं तो सबसे पहले ब्लॉक हील्स को ही ट्राई करें। ये काफी कंफर्टेबल होती हैं। कभी भी पहली बार पेंसिल हील्स ना पहनें।

पम्प्स हील्स कर सकती हैं ट्राई

अगर आप पेंसिल हील्स नहीं पहनना चाहती हैं तो पम्प्स पहनने से शुरुआत कर सकती हैं। 2-3 इंच लम्बी हील्स पहनकर ही हील्स पहनने की शुरुआत करें। जब आदत पड़ जाए तो और ज्यादा लंबी हील्स पहन सकती हैं।