बड़ा हो या छोटा, गलती करने वालों पर एक जैसा होगा एक्शन
मुंबई। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा और मिलावट के खिलाफ एक बड़ा और सख्त अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य पदार्थों में मिलावट, नकली दूध-पनीर के कारोबार और मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इस कड़ी कार्रवाई के तहत राज्य भर में लगातार औचक छापे मारे जा रहे हैं।
कानून का सख्त पालन और निष्पक्ष कार्रवाई
प्रशासन का स्पष्ट रुख है कि जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा, फिर चाहे वह कोई बड़ा मल्टीनेशनल ब्रांड हो, फाइव स्टार होटल हो या फिर क्विक-कॉमर्स डार्क स्टोर्स (जैसे ब्लिंकिट और जेप्टो)। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ ताबड़तोड़ निरीक्षण, लाइसेंस निलंबन और जब्ती की कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे खाद्य व्यापार जगत में हड़कंप मचा हुआ है।
